फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसओजी का बताकर की बाइक छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी अमरपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को वह बाइक से बदायूं आ रहा था। नरैनी चौराहे के पास दो बाइक पर सवार लोगों ने उसकी बाइक रुकवा ली।
विज्ञापन

रुकते ही उन्होंने बाइक से चाबी निकाल ली और बाइक छीनने का प्रयास किया। पूछने पर उन लोगों ने खुद को एसओजी और फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट बताया। बाइक पर 80 हजार रुपये का फाइनेंस होना बताया, जबकि उसने कोई लोन नहीं लिया था। जब विरोध किया तो आरोपियों ने मोबाइल व बैग छीन लिया। उसने शोर मचाया तो बाइकों से आरोपी भाग गए। उसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर उघैती अवेधश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें