फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनीयती से घर में घुसे बिहार के युवक ने किशोरी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। बरेली-मथुरा ब्रॉडगेज लाइन पर चल रहे इलेक्ट्रिक लाइन के काम में जुटे मजदूर ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी बेटी को पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके परिजन जाग गए। उन्होंने मोहल्ले के युवकों की मदद से युवक को कमरे में ही घेर लिया। पिटाई के बाद उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बदनीयती से किशोरी को दबोचे जाने का मामला तड़के करीब तीन बजे का है। बरेली-कासगंज के बीच रेलवे लाइन पर चल रहे ओएचई लाइन के काम के लिए ठेकेदार ने निजी स्तर से बिहार के कई मजदूरों को लगा रखा है। ज्यादातर मजदूर स्टेशन के आसपास ही रहते हैं। मजदूरों में से एक युवक तड़के एक व्यक्ति के घर में दीवार फांदकर घुस गया और किशोरी को पकड़ लिया। किशोरी के शोर मचाने पर जागी उसकी मां ने परिवार के लोगों को जगाया। आसपास के लोग भी उसके घर में पहुंच गए। आरोपी युवक की मौके पर धुनाई की गई। सुबह को लोगों ने पुलिस को बुला लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि आरोपी युवक का नाम और पता हासिल कर लिया गया है। वह सिवान का निवासी है। उससे पूछताछ की गई है। किशोरी की मां ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें