फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: छत पर सो रही विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। छत पर अकेली सो रही विवाहिता से पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके चीख पुकार करने पर मोहल्ले के लोग आ गए तो जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मूसाझाग थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने बताया है कि 23 मई की रात को वह अपने घर की छत पर सो रही थी। रात करीब एक बजे घर के लोग बरात में गए थे। तभी मल्लू सिंह छत पर आ गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। अश्लील हरकतें की तो उसकी नींद खुल गई और विरोध किया। विरोध करने पर गांव के लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब एसएसपी की शिकायत पर छेड़खानी में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें