बदायूं। एसएसपी के आदेश पर कादरचौक पुलिस ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निजामपुर निवासी पायल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी नौ दिसंबर 2021 को पंकज के साथ हुई थी। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग दहेज से खुश नहीं हैं। वह दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। संतान नहीं होने पर उसे ताने देते हैं। सात जुलाई की सुबह नौ बजे पति पंकज कुमार, ससुर प्रताप सिंह, सास सुमन, जेठ अंकित कुमार व जेठानी प्रियंका ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए, तभी पति आग बबूला हो गया। उसने तमंचे निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।