फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दहेज के लिए विवाहिता का गला दबाकर हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव देहमूं निवासी सोनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 18 मई 2022 को उसकी शादी मुजरिया के गांव ज्योरा पारवाला निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत के हिसाब से दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। कुछ दिनों तक तो सब ठीक रहा लेकिन बाद में उसको दहेज की मांग कर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने लगे। ससुर खिलौना नाथ ने अपने भाई भूपनाथ से शादी के दौरान कर्जा लिया था। इसके लिए वह आए दिन ससुराल के लोगों से तगादा करते थे। 20 जुलाई की रात भूपनाथ का बेटा कैलाश नाथ घर में घुस आया और पति के सामने ही बदसलूकी करने लगा। उन्होंने शोर मचाकर अपनी बहन काजल को बुला लिया। बहन को देख कैलाश मौके से भाग गया। इसके बाद देवर कैलाश, पति अर्जुन, ससुर खिलौना नाथ, सास गीता देवी, ननद आरती एकराय होकर आ गए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। चीख पुकार होने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इससे आरोपियों ने छोड़ दिया। पुलिस ने पति समेत पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें