फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश मंत्री से ठगी की कोशिश: टावर लगवाने के नाम पर जालसाज ने की कॉल, मना करने पर दी धमकी

Mon, 17 Jul 2023 04:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

जालसाज ने बीएसएनएल का कर्मचारी बनकर भाजपा के प्रदेश मंत्री को कॉल की। उसने कहा कि आपने मोबाइल टावर के लिए आवेदन किया है। भाजपा नेता ने इनकार किया तो गाली गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी।  
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में भाजपा के प्रदेश मंत्री से टावर लगवाने के नाम पर ठगी की कोशिश हुई। कॉल करने वाले ने पहले उनसे गांव और उनकी ब्लॉक प्रमुख पत्नी के बारे में जानकारी मांगी, जब उन्होंने टावर लगवाने को कोई आवेदन न करने की बात कही तो आरोपी ने उनसे गाली गलौज कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रदेश मंत्री ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरम में रह रहे हैं। वैसे वह मूलरूप से बिल्सी क्षेत्र में अकौली गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी रेखा भारती अंबियापुर ब्लॉक प्रमुख हैं। डीपी भारती का कहना है कि पांच जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित कुमार बताते हुए भारत संचार निगम का कर्मचारी बताया। 

विज्ञापन

जालसाज ने दी धमकी 

पहले उसने अकौली गांव के बारे में जानकारी मांगी। बाद में उसने उनसे ब्लॉक प्रमुख पत्नी के बारे में जानकारी ली। उसने बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक पीडीएफ फाइल भेजी है। यह फाइल पढ़ लीजिए। आपकी ओर से मोबाइल टावर लगवाने के लिए आवेदन किया गया है। यह सुनकर वह हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि जब हमारी ओर से कोई आवेदन किया ही नहीं गया तो आपके पास आवेदन कैसे आ गया। इस पर आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 

डीपी भारती ने  कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी रोहित कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ ही मामले की छाननीन शुरू कर दी गई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार तोमर ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। मोबाइल नंबर की जानकारी खंगाली जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें