फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इस्लामनगर में करोड़ों की जमीन कब्जाने की कोशिश, नींव भरवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। कस्बे में करोड़ों की जमीन पर भूमाफिया की नजर है। भूमाफिया श्मशान भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को ईंटें मंगवाकर नींव तक भरवा दी। जब इसके बारे में कस्बे के संभ्रांत लोगों को जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। कस्बे के लोगों ने मुख्यमंत्री और डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बदायूं-बिजनौर हाईवे पर झंडा तिराहे के नजदीक श्मशान भूमि की ढाई बीघा जमीन है। उस पर एक पुरानी मठिया भी बनी है। कस्बे के लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में सक्रिय माफिया की इस जगह पर नजर है। बृहस्पतिवार को माफिया ने उस जगह पर ईंटें मंगवाकर वहां नींव भरवाना शुरू कर दिया। शाम के समय नगर के वार्ड सदस्य देवेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार गुप्ता, विनोद शास्त्री, भाजपा के मंडल महामंत्री राजीव कटिहा और डीसीबी डायरेक्टर हितेंद्र शंखधार आदि पहुंच गए। उन्होंने नींव भरवाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
इस संबंध में देवेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। डीएम को भी पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। इसमें जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें