फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के 220 मदरसा संचालकों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 220 मदरसा संचालित हैं। इसमें 21 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। 22 मार्च को हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004 को असंवैधानिक बताते हुए निरस्त कर दिया था। इस पर याचिका हुई और शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। ऐसे में मदरसों को थोड़ी राहत मिल गई है। यह खबर मिलते ही मदरसा संचालकों के चेहरे पर खुशी देखी गई। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद खालिद का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अब सरकार के आदेश के हिसाब से आगे की प्रक्रिया चलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें