फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेट्रोल छिड़ककर दुकानदार को जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 25 Jan 2025 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कछला। उझानी के गांव ननाखेड़ा में बृहस्पतिवार को रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने दुकानदार के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इससे दुकानदार गंभीर रूप से झुलस गया। दुकानदार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी राजवीर का बेटा शिवा बृहस्पतिवार शाम अपनी परचून की दुकान पर बैठा था। इसी बीच गांव भूड़ा भदरौल की मढैया निवासी वीरपाल पुत्र सेवाराम दुकान पर पहुंचा।
वीरपाल ने शिवा से बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा। इस दौरान शिवा और वीरपाल का पेट्रोल के रुपयोंं के लेन देन को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद तूल पकड़ने पर दोनों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि वीरपाल ने बौखलाकर शिवा के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर माचिस की तीली से आग लगा दी। जिससे शिवा के कपड़ों में आग लग गई। शिवा चीख पुकार करते हुए इधर-उधर भागने लगा। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने शिवा के कपड़ों में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक शिवा 40 फीसद जल चुका था।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर आग से झुलसे शिवा को उझानी सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। वहां के अस्पताल में उसका उपचार चल रहा हैं। वहीं, पुलिस ने राजवीर की तहरीर पर आरोपी वीरपाल के खिलाफ हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी वीरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से प्लास्टिक की केन एवं बाइक बरामद की है। उझानी कोतवाल नीरज मालिक ने बताया कि घटना का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें