फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एसबीआई का एटीएम तोड़ने की कोशिश, आरोपी सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र के कस्बा में शनिवार को एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े एसबीआई के एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश की। आरोपी ने काफी देर तक मशीन के साथ छेड़छाड़ की, लेकिन वह उसे तोड़ नहीं सका। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पूरी घटना केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा क्षेत्र में शनिवार को बारिश के कारण सुबह करीब 10 बजे एक व्यक्ति एसबीआई के एटीएम के केबिन में घुसा और मशीन को तोड़ने का प्रयास करने लगा। काफी देर प्रयास के बाद भी मशीन नहीं टूटने पर वह वहां से निकल गया। घटना की जानकारी बैंक प्रबंधन को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एटीएम की जांच की। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई।
फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति एटीएम के केबिन में मशीन के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें