फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने शहर से हटाए कब्जे

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जेसीबी से सड़क किनारे लगे नल को उखाड़ दिया गया।संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। डीएम दीपा रंजन के निर्देश पर शहर में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने जेसीबी की मदद से अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। हालांकि कुछ एक व्यापारी ने अभियान का विरोध किया, लेकिन अधिकारियों के आगे उनकी एक न चली।
विज्ञापन

बुधवार ईओ नगर पालिका अमित कुमार के निर्देशन में छह सड़क से गांधी ग्राउंड तक अभियान चलाया गया। अभियान दोपहर के समय छह सड़का से शुरू हुआ। पालिका टीम ने पहले सड़क के एक तरफ अभियान चलाया और अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। गांधी ग्राउंड पहुंचने के बाद में अधिकारी जेसीबी समेत वापस हो गए। करीब एक घंटे बाद में पालिका टीम जेसीबी समेत फिर से गांधी ग्राउंड पहुंची और सड़क के दूसरी ओर अभियान चलाया।
इस दौरान एक-दो व्यापारियों ने कुछ विरोध किया, लेकिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की वजह से उनकी एक नहीं चली।
ककराला। नगर में जेसीबी की मदद से सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। बुधवार को इसकी शुरुआत नगर की उत्तर साइड से हुई। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही यातायात को सही रखने को चौकी प्रभारी मायाराम भी मौजूद रहे। वहीं अभियान के दौरान ईओ पालिका ककराला राम सिंह, नायब तहसीलदार आशीष कुमार सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें