फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्रदेश में इस समय एक जाति विशेष की सरकार’ 

Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा और भाजपा पर साधा निशाना बोले, मरने का नंबर आता है तो मुस्लिम पुलिस वाले ही क्यों मरते
विज्ञापन

 प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार एक जाति विशेष की है, इस सरकार में चारों ओर एक ही जाति के अधिकारी तैनात हैं, जो प्रदेश को लूटने का काम कर रहे हैं। अधिकतर एक ही जाति के लोग पुलिस में भर्ती हैं, लेकिन जब मरने का नंबर आता है, तो जिया-उल-हक, तंजील अहमद जैसे मुसलिम अफसर मारे जाते हैं। कार्यकर्ता सम्मेलन में यह विचार बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में दंगे व अराजकता खुद ही बढ़ जाती है। इस कारण मुसलमान त्रस्त है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवाम से वादा किया गया था कि अच्छे दिन आने वाले हैं, लेकिन आज तक अच्छे दिन नहीं आए। जब उनकी पत्नी और मेरी बहन जसोदा बेन के अच्छे दिन नहीं आए तो आपके और मेरे क्या खाक आएंगे। हिंदू और मुसलमानों को सावधान करते हुए पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा कि जब 2017 में चुनाव होना है, तो भाजपा और सपा मिलकर दंगे कराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको इनके झांसे में नहीं आना है। दातागंज के विधायक सिनोद शाक्य ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है। इसमें सभी को समान सम्मान मिलता है। 
विज्ञापन

सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, राममूर्ति लाल एडवोकेट, मंडल कोआर्डिनेटर हेमेंद्र गौतम, हेमेंद्र आर्य, विधायक बिल्सी हाजी मर्सरत अली उर्फ बिट्टन, अरशद अली, काजी रिजवान, केके उपाध्याय, मोर सिंह आदि ने विचार रखे। संचालन प्रेमस्वरूप सागर ने किया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा. क्रांति कुमार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पाल, गोविंद पाठक, राहुल शर्मा, रघुवीर जाटव, मनेाज जाटव, राजवीर सिंह, बलवीर मिश्रा एडवोकेट, दिग्विजय शर्मा, राजेश गौतम मौजूद रहे। आगमन पर सिद्दीकी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। मोहम्मद इस्लाम ने चांदी का मुकुट पहनाया।
विज्ञापन

जब टिकट दिया ही नहीं गया तो काटने का क्या सवाल
बिसौली। पत्रकारों से मुखातिब हुए नसीमुद्दीन ने राज्यपाल राम नाईक और आजम खां के बीच हो रही टीका-टिप्पणी पर कहा कि किसी को भी अपमानित शब्द नहीं बोलने चाहिए। यह पूछे जाने पर कि कुशाग्र सागर का टिकट काटने का क्या कारण रहा है? उन्होंने साफ कहा कि कुशाग्र को टिकट दिया ही नहीं गया था, तो काटने का सवाल कहां से आ गया। सम्मेलन में उन्होंने मेजर कैलाश सागर को प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा कर उनकी दावेदारी की पुष्टि की। क्योंकि पहले उनके नाम की घोषणा हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें