हिन्दू सम्मेलन में मंचासीन कार्यक्रम के मुख्य वक्तागण। संवाद
बिल्सी। कछला रोड स्थित रंजना प्रयाग कुंज परिसर में शनिवार को सकल हिंदू समाज समिति की ओर से हिंदू सम्मेलन हुआ।
मुख्य अतिथि बल्देव धाम गुधनी के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद जी महाराज रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बिल्सी शाखा की संचालिका बीके ऊषा जी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय ने की।
मुख्य अतिथि ललितेश्वरानंद जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहकर सनातन संस्कृति की रक्षा करनी होगी। विशिष्ट अतिथि श्री सुधांशु जी ने समाज में समरसता और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इसी क्रम में कवि नरेंद्र गरल और सुवीन माहेश्वरी ने अपने काव्य के माध्यम से लोगों को एकता के रहने का संदेश दिया।
इससे पहले नगर के सम्राट अशोक चौक अंबियापुर से कार्यक्रम स्थल तक लोगों ने रैली निकाल एकता संदेश देकर जागरूक किया। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, चेयरपर्सन ज्ञानदेवी, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर आदि मौजूद रहे।