प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर एक व्यक्ति को बैंक से जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं, लेकिन कुछ बैंक कर्मी इसको पलीता लगा रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक में खाता खुलवाने गए दो लोगों को मैनेजर ने बैंक से बाहर निकाल दिया, जबकि उनकी सारी औपचारिकताएं पूरी थीं।
घिलौर गांव के धर्मेंद्र और राहुल पीएनबी की शाखा डहरपुर कलां में बृहस्पतिवार को खाता खुलवाने गए। बैंक जो अभिलेख मांगे थे, वह सभी दे दिए गए। आरोप है कि कि पहले पांच सौ रुपये में खाता खोलने को कहा था, लेकिन बाद में एक हजार रुपये जमा करने की बात कहीं। इस बात को पूछने पर दोनों को बैंक से बाहर करवा दिया। दोनों पीड़ितों ने एसडीएम ओपी तिवारी से इसकी शिकायत की है। एसडीएम तिवारी ने बताया कि इस बैंक में इस तरह की अन्य शिकायतें भी मिली हैं। उन्होंने इस बाबत बैंक मैनेजर को लिखित में सूचित किया है, पर अभी तक बैंक की तरफ से न कोई जवाब मिला, न ही निस्तारण हुआ है। उन्होंने बताया कि बैंक के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
क्षेत्र के लोगों को शिकायत करने की आदत सी पड़ी हुई है। हजारों खाते जीरो बैलेंस से खोले जा चुके हैं। ये क्रम जारी है। लोग जीरो बैलेंस के बाद दूसरा खाता खुलवा रहे हैं, जिससे परेशानी हो रही है। एसडीएम के पत्र के बावत में बताया ये बैंक के कार्य की प्रक्रिया है, जवाब दे दिया जाएगा।
-पीके भास्कर, बैंक मैनेजर, डहरपुरकलां।