फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आरोग्य मेले में कहीं लगे मिले ताले तो कहीं डॉक्टर नहीं थे

विज्ञापन
रिसौली के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद - फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
रविवार को पड़ताल के दौरान उघैती पर तैनात डॉक्टर मेले से नदारद मिले। यहां फार्मासिस्ट व स्टाफ नर्स के हवाले ही आरोग्य मेला रहा। गिघौल पीएचसी पर ताले लटके मिले। साथ ही गुलड़िया पीएचसी पर वार्ड बॉय ही मिला। रिसौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर मिले जो मरीजों को दवा दे रहे थे। जिले भर की 48 पीएचसी पर लगे आरोग्य मेलों में अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी व बुखार के पहुंचे। बच्चों में डायरिया के लक्षण मिल रहे हैं। शाम चार बजे तक 2410 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन





डॉक्टर थे नहीं, मात्र 20 मरीज ही पहुंचे
उघैती। नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. मोहम्मद आकिल पीएचसी के प्रभारी हैं। रविवार को अपराह्न 1:30 बजे तक फार्मासिस्ट गौरव गुप्ता व स्टाफ नर्स वंदना पांडेय ने मरीज देखे। डॉक्टर नदारद थे। क्षेत्र से मात्र 20 मरीज ही दवा लेने पहुंचे। सभी मरीज सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित रहे। संवाद




गुलड़िया नवीन स्वास्थ्य केंद्र से तीन बजे ही चले गए डॉक्टर
गुलड़िया। नवीन स्वास्थ्य केंद्र गुलड़िया पर शाम तीन बजे पड़ताल कराई गई। सामने आया कि स्वास्थ्य केंद्र पर वार्ड बॉय राकेश कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परमासरन मौजूद थे। बताया कि आरोग्य मेला चार बजे तक का है, लेकिन डॉक्टर सना इरफान व एलटी निधि शाम तीन बजे ही चली गईं। यहां शाम तीन बजे तक 66 मरीजों ने दवा ली। अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी व बुखार के रहे। संवाद
विज्ञापन





गिधौल नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर लटका मिला ताला
दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव गिधौल में संचालित नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर अपराह्न दाे बजे पड़ताल की गई। देखा गया कि अस्पताल के गेट पर ताला लगा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि यहां कोई डॉक्टर नहीं आता है। आरोग्य मेले में कभी-कभी फार्मासिस्ट आकर दवा देते हैं, लेकिन आज कोई नहीं आया। इससे ताला तक नहीं खुल सका। संवाद




डॉक्टर ने 20 मरीजों को दी दवा
रिसौली। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिसौली पर आरोग्य मेले में 1:30 बजे तक 25 मरीजों को डाॅ. ब्रजेश कुमार ने देखकर दवा दी। फार्मासिस्ट शशिकांत मौर्य ने दवा वितरण की। एलटी ओमेंद्र यादव ने मरीजों की जांच की। वार्ड बॉय मदनपाल ने दो मरीजों की ड्रेसिंग कर पट्टी की। दो बजे तक 20 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश खांसी के मरीज रहे। संवाद



जन आरोग्य मेलों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी लिस्ट सभी एमओआईसी के पास मौजूद है। इसके बाद भी अगर डॉक्टर नहीं पहुंच रहे हैं तो गलत है। सभी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी कराई जाएगी। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ

रिसौली के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद- फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।

रिसौली के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद- फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।

रिसौली के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद- फोटो : प्रेमलता की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें