फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 295 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 14 का हुआ निकाह

Tue, 27 Oct 2026 02:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के दौरान शादी समारोह में शामिल नवविवाहित। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को स्थानीय पूनम लॉन में आयोजित भव्य समारोह में कुल 295 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बन गए। इनमें 281 हिंदू जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ, वहीं 14 मुस्लिम जोड़ों का निकाह रीति-रिवाज से कराया गया। सरकार की ओर से इस योजना के तहत प्रति जोड़ा एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। इसमें 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री, 15 हजार रुपये आयोजन व्यय और शेष 64 हजार रुपये की धनराशि सीधे वधू के बैंक खाते में जमा की जाती है, ताकि नवविवाहित जोड़ा अपने नए जीवन की शुरुआत कर सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं बिल्सी विधायक हरीश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि आज विवाह करने वाले सभी जोड़ों को मेरी शुभकामनाएं हैं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि यह अवसर अत्यंत खुशी का है। सभी नवविवाहित दंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं। कार्यक्रम में सीडीओ गामिनी सिंगला, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें