फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दुकानदार से मारपीट, पुलिस से भी की बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। गांव पुसगवां में एक दुकानदार से मारपीट के आरोपी ने डायल 112 पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुसगवां निवासी दुकानदार दानसिंह ने बताया कि सोमवार रात गांव का ही गोविंद उसकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी से पूछताछ करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान गोविंद ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि गोविंद शराब के नशे में था और लोगों के साथ अभद्रता कर रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें