फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पेड़ काटने से मना करने पर घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव अकट-कटकौरा में पेड़ काटने से रोकने पर घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी बदन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने बताया कि उसकी जमीन पर पेड़ लगे हैं। आरोप है कि 29 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे रोशनलाल पुत्र कुंदनलाल पेड़ काट रहा था। मना करने पर गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद निर्मला पत्नी रोशनलाल, अवधेश, मुलायम सिंह पुत्रगण रोशनलाल और रोशनलाल उसके घर में घुस आए।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके भाई महीपाल और भाभी राजेश्वरी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। दोनों घायल हो गए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। बदन सिंह ने थाने में तहरीर देकर घायलों का मेडिकल कराया। दातागंज सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि छह अक्तूबर को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें