फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिक्षिका से मारपीट, पति समेत तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अतिरिक्त दहेज में आवासीय मकान की मांग पूरी न होने पर शिक्षिका को प्रताड़ित करने और प्रसूता व उसके नवजात बच्चे से मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला थाने में पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक पद पर तैनात प्रियंका राठौर उनकी शादी 21 नवंबर 2021 को पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र के जैतीपुर निवासी जितेंद्र गंगवार से हुई थी। प्रियंका के मुताबिक, शादी में मायके पक्ष ने करीब 25 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। वे अतिरिक्त दहेज में मकान की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि मार्च 2024 में बेड रेस्ट के दौरान पति ने उनसे मारपीट की। 27 सितंबर 2026 को पति, सास राजेश्वरी और ससुर देवेंद्र पाल ने प्रियंका और उनके बच्चे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और मायके छोड़ गए। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है। जांच उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें