फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 51 हजार की इनामी कुश्ती में आसिफ ने सोनू को पछाड़ा

Wed, 16 Oct 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी में दंगल के समापन पर इनामी कुश्ती के विजेता पहलवान को पुरस्कृत करते केंद्रीय राज्यमंत्री 
विज्ञापन
उझानी। रामलीला महोत्सव के तहत चल रहे दंगल का पांचवें दिन समापन हो गया। 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती आसिफ पहलवान ने जीती।
विज्ञापन

एमजीपी कॉलेज के मैदान पर रूपराम पहलवान मेमोरियल दंगल में दोपहर बाद शुरू हुए मुकाबलों में रौली के हेम सिंह ने कासगंज के शिवा, दातागंज के जगदीश पहलवान ने बरेली के पप्पू और बदायूं के राजेश को हराया। अयोध्या के अजीत दास ने सहारनपुर के विनोद को, रेवा के संजय ने उझानी के उमेश को हराया। इसके अलावा अयोध्या के रविदास उर्फ पागल बाबा और हरियाणा के मोनू के बीच, दातागंज के सत्यवीर और उझानी के परवेज के बीच, पागल बाबा और सत्यवीर के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे।
शाम तक चले मुकाबले में 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती अहम रही। दिल्ली निवासी भारत केसरी रहे आसिफ और रुड़की के पहलवान सोनू कुमार के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। 10 मिनट की इस कुश्ती में आसिफ ने सोनू को पटखनी दी तो पूरे मैदान में तालियां गूंज उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसिफ को मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने नकद पुरस्कार के अलावा शील्ड भेंट की। आयोजक में हरवंश पहलवान ने अतिथियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अशोक कुमार गुप्ता, अरुण अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, धर्मवीर यादव, अभिमन्यु सिंह आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका राजेंद्र पहलवान ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें