सैदपुर। गांव अगेही में सोमवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। आरोप है कि इस दौरान आशा और उसके पुत्र ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता की।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने टीम पर गलत तरीके से जांच करने की बात कही और टीम से किट छीनकर जांच करने लगे। हंगामा बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
हंगामे के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर जारी रखा। इसमें 90 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 65 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। सभी मरीजों को जांच के बाद दवाएं वितरित की गईं। इस संबंध में सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विपिन वर्मा ने बताया कि आशा व उनके पुत्र ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ अभद्रता की है। इसके बारे में अधिकारियों को जानकारी दी है। संवाद