विजेता टीम कोे सम्मानित करते सर्वेश यादव। संवाद
बिल्सी। गांव करनपुर में सोमवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें बिल्सी, बिसौली, उझानी, करनपुर, वैन, पिंडोल, बन्नी, माझरे की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
फाइनल मुकाबले में एएस वाॅरियर्स बिल्सी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। ग्राम वैन की टीम उपविजेता रही, जबकि उझानी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका वरुण कुमार सिंह, अमित दीक्षित, अंकुर सिंह, अमन खान और फैज ने निभाई।
इसके पहले सपा नेता सर्वेश यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। इस मौके पर जेपी यादव, अभिषेक यादव, विमल यादव, आरके लक्ष्य, धनुष यादव, सिकंदर यादव, राहुल यादव, तूफान सिंह, भानु यादव आदि मौजूद रहे।