फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठंड बढ़ने के साथ ही सर्दी, खांसी, जुकाम के मरीज बढ़े

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिले में बुखार, खांसी, जुकाम के एक बार फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं। सोमवार को अस्पताल खुला तो जिला अस्पताल में बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा पहुंचे। ओपीडी में 1420 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें करीब 450 मरीज इसी तरह के आए। चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


ठंड बढ़ने से बुखार, नजला व खांसी के मरीज भी बढ़े हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज इसी तरह के आ रहे हैं। चिकित्सक इसकी वजह मौसम बदलना बता रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को 1220 मरीजों के नए पर्चे बने, जबकि करीब 200 से ज्यादा मरीज पुराने पर्चे पर आए। इनमें 450 से ज्यादा मरीज बुखार, नजला व खांसी के रहे।
फिजिशियन डॉ. अलंकार सिंह ने बताया कि इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम को ठंड ज्यादा होती है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय ठंड से बचाव के लिए ऊनी व गर्म कपड़े पहने। मुंह पर मास्क लगाकर रखें। कोई परेशानी होती है तो चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
विज्ञापन



महिला अस्पताल में भी बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी
महिला अस्पताल में भी बीमार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। बच्चाें को सर्दी जकड़ रही है। सोमवार को करीब 400 मरीजों ने ओपीडी में पहुंचकर दवा ली। इसमें 200 से अधिक ऐसे बच्चे थे जो सर्दी की चपेट में थे। पीपरी निवासी राजेंद्र ने बताया उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। उसके हाथ व पैर में दर्द रहता है। मुड़िया से बच्चे को दवा दिलाने आईं रामवती ने बताया कि दो माह का बेटा है। उसे दो दिन से बुखार आ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वार्ष्णेय का कहना है कि बच्चों को बहुत जल्द ठंड लगती है। उनको अब सर्दी से बचाकर रखना चाहिए।


बदलते मौसम में सावधानी ही उपचार है। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को तो वैसे भी भीड़ रहती है। इन दिनों अधिकांश मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के आ रहे हैं। -डाॅ. कप्तान सिंह, सीएमएस

जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें