फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2500 वैक्सीन की थी डिमांड, दो महीने बाद यूपीएमएससी ने भेजीं सिर्फ 320 एआरवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। करीब आठ महीने से यूपी मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन (यूपीएमएससी) डिमांड के अनुसार एआरवी वैक्सीन की आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। जिला अस्पताल से 2500 वैक्सीन की डिमांड की गई थी। करीब दो महीने के बाद सिर्फ 320 वैक्सीन भेजी गई हैं। कुत्ते और बंदर के काटने पर काम आने वाली एंटी रैवीज वैक्सीन की किल्लत जिले के सीएचसी और पीएचसी में बनी हुई है।
विज्ञापन

बिल्सी। स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों की उदासीनता के कारण नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर विगत 10 दिनों से एआरवी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है, जिसके कारण रोजाना कुत्ते काटे के मरीजों को जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है। जहां उनका समय और रुपये दोनों बर्बाद हो रहे हैं। सीएचसी के फार्मासिस्ट सुनील कुमार ने बताया कि सीएचसी पर विगत 17 फरवरी से एआरवी नहीं आई है, जिसके कारण रोजाना यहां करीब एक दर्जन मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों ने सीएमओ से स्थानीय सीएचसी पर एआरवी शीघ्र उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें