अरुण कुमार। प्रशासनिक अधिकारी, सीएमओ कार्यालय
- फोटो : kathua news
बदायूं। अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर आए अरुण कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, बदायूं में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में ज्वाइनिंग ले ली है। अगस्त 2022 में उन्हें बदायूं से अलीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसे उन्होंने शासनादेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद चिकित्सा विभाग ने उन्हें वापस बदायूं में पदस्थ किया और आदेश की प्रति हाईकोर्ट को भी भेजी। चिकित्सा विभाग अनुभाग-4 के उप सचिव ने 22 फरवरी को उन्हें प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त किया। अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि उनका कहना है कि उनका बदायूं में प्रधान सहायक रहते नियम विरुद्ध अलीगढ़ स्थानांतरित कर दिया गया था। हाईकोर्ट के फैसले से उन्हें राहत मिली। यह स्वास्थ्य विभाग में इस तरह का पहला मामला है। संवाद