बदायूं। यूपी सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2026-27 के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची और धोबी ट्रेड के कारीगरों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ टूलकिट दी जाएगी।
उपायुक्त उद्योग सचिन जैन ने बताया कि उक्त कारीगर 25 जुलाई तक msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक और बदायूं का निवासी होना जरूरी है। साथ ही आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, आय व जाति प्रमाणपत्र लगेंगे। ट्रेड से जुड़े होने का प्रमाणपत्र ग्राम प्रधान या वार्ड सदस्य से लेना होगा। योजना में परिवार से सिर्फ एक सदस्य ही पात्र होगा। उसे 10 रुपये के स्टांप पर शपथपत्र भी देना होगा कि पहले टूलकिट का लाभ नहीं लिया है। अधिक जानकारी लोग जिला उद्योग केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। संवाद