उघैती। शादी में शराब पीकर कारीगरों ने जमकर उत्पात मचाया। कहासुनी होने पर कारीगर ने खौलता पानी बगैर देखे फेंक दिया। जो पांच साल की मासूम के ऊपर गिरा। इससे बच्ची झुलस गई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव करियामई में रविवार को उमेश के यहां शादी समारोह था। खाना बनाने को हलवाई आए थे। खाने में नमक को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा होने लगा, इसी दौरान कारीगरों ने खौलता पानी फेंक दिया। जो पांच साल की संध्या पर पड़ा। इससे वह झुलस गई। परिजन बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। पिता ने हलवाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।