बदायूं। विश्व के सबसे बड़े 150 घंटे के कवि सम्मेलन में शहर निवासी युवा कवि अरशद रसूल भी शामिल होंगे। उत्तराखंड की एक संस्था की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।
कवि सम्मेलन में देश विदेश के 600 से अधिक कवियों व शायरों को न्योता मिला है। सोथा मोहल्ला निवासी अरशद रसूल फिलहाल स्वास्थ्य विभाग में वैक्सीनेशन मैनेजर पद पर तैनात हैं। विभागीय व्यस्तता के बावजूद लेखन कार्य में सक्रिय रहते हैं। यह दुनिया का पहला सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन होगा, जिसको गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। संवाद