दहगवां में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
दहगवां। जिजोड़ा के अर्जुन ने अमरोहा के कलुआ पहलवान को हराकर जीत हासिल की। नगर में चल रहे मनोकामेश्वर मेला नुमाइश व दंगल के तीसरे और आखिरी दिन दूर दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश की। शाम छह बजे तक 39 कुश्तियों में पहलवानों ने दम दिखाया। 13 कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।
मेले में बुलंदशहर की महिला पहलवान आरती ने छतारी के अभय को कुश्ती को ललकारा। रोमांचक कुश्ती के बीच मुकाबला बराबर पर छूटा। जिजोड़ा के लाला पहलवान ने बरेली के मनोज को, दातागंज के जगदीश ने छतारी के दिनेश को, अकसोली के सर्वेश ने पीलीभीत के विशाल को और दातागंज के भूरे ने फरीदपुर के राजेश कराकर कुश्ती अपने नाम की हैं।
वहीं जिजोड़ा के अर्जुन ने अमरोहा के कलुआ पहलवान को, सोनखेड़ा के अहवरन ने बदायूं के इमरान को धूल चटाई। दर्शकों ने पहलवानों को नकद इनाम भी दिया। मेला कमेटी की ओर से पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता, मयंक गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, नरेश चन्द्र गुप्ता, सोवरन सिंह राजपूत, माधव गुप्ता, पंकज कुमार, सुरेंन्द्र वर्मा, लोकमन वर्मा, विजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।