फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मस्जिद पक्ष की बहस पूरी, वक्फ बोर्ड की बहस कल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नीलकंठ महादेव-जामा मस्जिद मामले में मस्जिद पक्ष की इंतज़ामिया कमेटी की ओर से मंगलवार को अधिवक्ता अनवर आलम ने बहस पूरी कर दी। अब वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता बहस करेंगे। सुनवाई 8 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल की ओर से सिविल जज सीनियर डिविजन की अदालत में याचिका दायर की गई थी। इसमें जामा मस्जिद शम्सी की जगह नीलकंठ महादेव मंदिर होने का दावा किया गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी न्यायालय के न्यायाधीश मनीष कुमार की अदालत में मुकदमा चल रहा है।
सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ता संजीव वैश्य ने अपनी बहस पूरी कर दी थी। मस्जिद पक्ष की तरफ से एक पक्ष इंतज़ामिया कमेटी ने बहस शुरू की थी, जो अब समाप्त हो गई है। वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता अब अपनी बहस शुरू करेंगे। पिछली तिथि पर भी मस्जिद पक्ष के अधिवक्ता ने बहस की थी। मस्जिद पक्ष की बहस के बाद वादी पक्ष फिर से बहस करेगा। सरकार के वकील ने न्यायालय में इसके प्राचीन स्मारक होने के बिंदु पर बहस की थी, जो पूरी हो चुकी है। अब इस बात पर सुनवाई होनी है कि वाद चले या नहीं। इसी मामले में 8 अगस्त अगली तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें