अपनी छह सूत्री मांगों में वेतन वृद्धि, प्रोन्नति, पुरानी पेशन आदि के लिए आंदोलित लेखपाल दूसरे दिन भी कलम डाउन कर धरना प्रदर्शन पर बैठे। लेखपाल संघ ने प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल कर रखी है। कहा है कि 29 अगस्त तक समस्या का समाधान नहीं होता है तो लखनऊ में 30 अगस्त को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन के बाद लेखपालों ने अपनी मांग को मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया।
लंबे समय से आंदोलित लेखपाल तहसील में प्रदर्शन से लेकर तहसील दिवसों के बहिष्कार तक उनका आंदोलन जारी रहा है। एक बार फिर लेखपाल फिर अपनी मांगे मनमाने को विरोध पर उतर आए हैं। इसी के तहत लेखपालों ने मालवीय आवास पर एकत्र होकर दूसरे दिन भी जबर्दस्त प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष भोजराज सिंह के नेतृत्व में लेखपाल संघ अपनी छह सूत्री मांगों पर अडिग है। को सरकार से अतिशीघ्र पूरी कराए जाने की पुरजोर वकालत की। लेखपाल संघ के मंत्री विवेक सक्सेना ने कहा कि मांगें पूरी होने तक लेखपाल मांगे पूरी करने को अपनी पूरी शक्ति लगा देंगे। सरकार उनकी सभी मांगों के बारे में तत्काल फैसला ले। यदि ऐसा नहीं होता है कि तो 30 अगस्त को लेखपाल संवर्ग के कर्मचारी विधान सभा का घेराव कर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
धरना प्रदर्शन में सभी तहसीलों का प्रतिनिधित्व रहा। अहिवरन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, सुधाकर पाठक, अंबरीश गुप्ता, सर्वेश सिंह, कमल सिंह, चेतेंउ्र कुमार, श्याम कुमार, सुशील कुमार, नीरज कुमार सिंह, राजपाल सिंह, राधेश्याम, चंद्र प्रकाश, कुतुबुद्दीन, सर्वेश सिंह आदि ने भी मांगों को लेकर शासनादेश जारी करने की मांग उठाई।