फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में मिर्जापुर मंडल बना ओवरऑल चैंपियन

Wed, 23 Sep 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की मेजबानी में चार दिन पहले तीरंदाजी प्रतियोगिता जिला तीरंदाजी संघ की देखरेख में शुरू हुई थी। अंतिम दिन सब जूनियर बालिका वर्ग में प्रगति शाक्य को स्वर्ण, ज्योति को रजत और प्रेसी कश्यप को कांस्य पदक मिला। बालक वर्ग में पंकज को स्वर्ण, नीरज चौहान को रजत और पंचू कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में उमा, विनीता और शीतल ने क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग में रजनीश कुमार को स्वर्ण, इंद्र कुमार को रजत और गौतम मौर्य को कांस्य पदक मिला। सीनियर बालिकाओं में प्रीति को स्वर्ण, कशिश को रजत और आंचल राय को कांस्य, बालक वर्ग में संतोष कुमार को स्वर्ण, शिवम केसरी को रजत और सचिन ने कांस्य पदक पाया। बालक वर्ग के फीटा राउंड में हेमेंद्र नारायण को स्वर्ण, आशुतोष को रजत और अनिल यादव को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

मिर्जापुर मंडल के प्रतिभागियों ने इंडियन और फीटा राउंड में शानदार प्रदर्शन किया। उसे दोनों राउंड में ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। चैंपियन मिर्जापुर मंडल के तीरंदाजों को मुख्य अतिथि एसपी सिटी अनिल यादव और डीआईओएस वीना यादव ने शील्ड और प्रमाण पत्र भेंट कर पुरस्कृत किया। समापन समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अतिथियों को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।
इस मौके पर सुभाषचंद्र मिनोचा, राममोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, नेवराज छाबड़ा, मीरा अग्रवाल, वाईके सिंह, वीएस त्यागी, रमेश सिंह, योगेश्वर सिंह, डीएस त्यागी, रामप्रकाश शर्मा, अंबिका सिंह, किशनचंद्र शर्मा, सनी अनोजा, सुदर्शना भाटिया, मधुकर मिश्र, कमलेश, रामदास यादव, हनी सपरा, जयपाल थरेजा, अनमता खांन, चांद मोहम्मद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

   प्रतियोगिता                                                              चैंपियन

0 सब जूनियर बालिका वर्ग इंडियन राउंड                        बरेली मंडल
0 सब जूनियर बालक वर्ग इंडियन राउंड                          मेरठ मंडल
0 जूनियर बालिका वर्ग इंडियन राउंड                              बरेली मंडल
0 जूनियर बालक वर्ग इंडियन राउंड                                मिर्जापुर मंडल
0 सीनियर बालक वर्ग इंडियन राउंड                               वाराणसी मंडल
0 सीनियर बालिका वर्ग इंडियन राउंड                             बरेली मंडल
0 जूनियर बालक वर्ग फीटा राउंड                                   मिर्जापुर मंडल
0 सीनियर बालक वर्ग फीटा राउंड                                  वाराणसी मंडल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें