दहगवां क्षेत्र के उस्मानपुर पुल का एप्रोच मार्ग बहने से हुआ चार फिट गहरा गड्ढा। हो सकता है हादस
दहगवां। बदायूं-मेरठ हाईवे पर महावा नदी पर बने उस्मानपुर पुल का एप्रोच मार्ग धंस गया। इससे राहगीरों की जान पर बन आई है। वहीं, अभी तक किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया है।
उस्मानपुर गांव के पास महावा नदी पर चार साल पहले पुल का निर्माण 17.23 करोड़ रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी ने कराया था। पुल पर वाहनों का आवागमन एक जून 2020 को शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही पुल का एप्रोच मार्ग भी बनाया गया।
निर्माण के समय ही मानकों की अनदेखी के आरोप लगे थे। उस समय किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से अब पुल की एक साइड़ का एप्रोच मार्ग धंस गया है। इस कारण सड़क भी बैठने लगी है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं।