फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी गंगा

Sat, 14 Sep 2024 05:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उसहैत क्षेत्र में जटा जाने वाली पुलिया के ऊपर बहता बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/उसहैत। हरिद्वार, बिजनौर और नरौरा बैराज से छोड़े गए करीब 3.33 लाख क्यूसेक पानी से गंगा में दोबारा जलवृद्धि होने लगी है। इससे गंगा खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सहसवान के तौफीनगला में गंगा नदी का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा है। वहीं, उसहैत में जटा गांव को जाने वाली पुलिया के ऊपर भी तीन-चार फुट पानी चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में सहसवान, कछला, उसहैत होकर निकल रही गंगा नदी में उफान देखने के लिए मिल रहा है। हालत यह है कि शुक्रवार को सुबह से अब तक 40 सेमी पानी बढ़कर 160.32 मीटर पहुंच गया है। वहीं अहमद नगर बछौरा, अस्मया रफतपुर, भकरी, भुंडी व पथरामई गांव के निकट बांध से सटकर पानी चलने लगा है। ऐसे में उसहैत क्षेत्र के गंगा पार के गांव बाढ़ की चपेट में आने लगे हैं।
कमलैयापुर, जटा, प्रेमी नगला, ठकुरी नगला, जसमंत नगला और इस पार के भकरी, बेहटी व बल्ले नगला बाढ़ से घिरे हुए हैं। कंपिल-फर्रुखाबाद जाने वाले रोड से जटा की ओर जाने वाली पुलिया पर तीन-तीन फुट ऊपर पानी चल रहा है। आवागमन के लिए नाव ही एक मात्र सहारा रह गई हैं।
विज्ञापन

-पानी तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। वैसे अभी तक किसी गांव में अंदर पानी नहीं घुसा है। पथरामई व भुंडी पर बांध पूरी तरह सुरक्षित है। ग्रामीणों के लाने ले जाने के लिए एक मोटर वोट व तीन नाव लगा दी गई है। राजस्व विभाग की टीमों से पल पल की रिपोर्ट ली जा रही है ।
विज्ञापन

-धर्मेंद्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी दातागंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें