बदायूं। स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के लिए छात्र-छात्राओं को 15 अगस्त तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने होंगे। रजिस्ट्रेशन की फोटो स्टेट एवं अन्य दस्तावेज 16 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में जमा करना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके आधार पर दाखिले किए जाएंगे।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त से शुरू हो गए हैं। राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार बत्रा ने बताया कि जो अभ्यर्थी स्नातकोत्तर में प्रवेश लेना चाहते हैं वह 15 अगस्त तक रुहेलखंड यूनिवर्सिटी की बेवसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में एमकॉम और राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, उर्दू व अंग्रेजी विषय से एमए की सीटें खाली हैं। संवाद
राजकीय डिग्री कॉलेज में सीटों की स्थिति
कक्षा सीट ईडब्ल्यूएस
एमकॉम 120 12
राजनीति विज्ञान 60 06
समाजशास्त्र 60 06
इतिहास 60 06
उर्दू 60 06
अंग्रेजी 60 06