फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 10 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (जेईईसीयूपी)-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसमें 10 मई तक आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन जेईईसीयूपी पर करना होगा। यहां पर पंजीकरण करने के बाद जरूरी अभिलेखों को अपलोड करते हुए पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद में उनको प्रवेश परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में शहर, अलापुर और सहसवान में जीटीआई है। शहर के जीटीआई में केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल फर्टिलाइजर, केमिकल रबर एवं प्लास्टिक, पेंट टेक्नोलॉजी की ट्रेड हैं। इसके अलावा अलापुर में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग और सहसवान में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की ट्रेड हैं।
तीन जीटीआई में प्रत्येक ट्रेड में 75-75 सीटें हैं। ऐसे में कुल 750 सीट जिले में जीटीआई की हैं। इस पर अभी दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर 10 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। शहर में जीटीआई के प्रधानाचार्य एसके आजाद ने बताया कि कंप्यूटर बेस परीक्षा होनी है। उसमें पास होने वाले परीक्षार्थियोें की काउंसलिंग कराई जाएगी। उसके आधार पर कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा। इसमें आवेदन करने के लिए केवल हाईस्कूल उत्तीर्ण होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें