फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 15 जून तक टूलकिट के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची, धोबी आदि ट्रेडों में चयनित आवेदनकर्ताओं को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही टूल किट का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए आवेदक 15 जून तक वेबसाइट diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

जिला उद्योग उपायुक्त अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि आवेदक के लिए बैंक पासबुक की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र (एससी, ओबीसी वर्ग के), आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, तकनीकी जानकारी रखने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उसे जिले का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक को परंपरागत कारीगरी से जुड़े होने के रूप में प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत, नगर पालिका के संबंधित वार्ड के सदस्य की ओर से जारी किया गया प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही परिवार का केवल एक सदस्य ही योजना के तहत आवेदन के लिए पात्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें