बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के अध्ययन केंद्र में जुलाई 2026 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अध्ययन केंद्र समन्वयक डॉ. संजीव राठौर ने बताया है कि इग्नू द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह अवसर दिया गया है। डॉ. संजीव राठौर ने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश के लिए इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करें। साथ ही समय-सीमा का ध्यान रखें। संवाद