बदायूं। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों (जीटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले में कुल 1148 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया ई-काउंसलिंग के माध्यम से होगी। इसके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जनपद में चार राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा। बदायूं राजकीय पॉलिटेक्निक में 300 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसके अलावा अलापुर राजकीय पॉलिटेक्निक में 249 सीटें, सहसवान राजकीय पॉलिटेक्निक में 249 सीटें और बिल्सी राजकीय पॉलिटेक्निक में सर्वाधिक 350 सीटों पर प्रवेश होगा।
इन पॉलिटेक्निक संस्थानों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, रबर एंड प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, पेंट टेक्नोलॉजी सहित कई तकनीकी ट्रेड संचालित हैं। इन ट्रेडों में पढ़ाई करने के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। साथ ही वे आगे उच्च तकनीकी शिक्षा के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। तकनीकी शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान समय में डिप्लोमा धारकों की उद्योगों में अच्छी मांग है। ऐसे में जीटीआई में प्रवेश युवाओं के करियर को नई दिशा दे सकता है।
जिले में चार आईटीआई संचालित हैं। यहां पर 1148 सीट हैं। इन पर प्रवेश होंगे। इसको लेकर आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो गई है। -एसके आजाद, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक