फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: असामाजिक तत्वों ने मंदिर में मूर्तियां तोड़ीं, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ दिया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब वे सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को नई मूर्तियां स्थापित कराए जाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या एक बिलहरी रोड काजी हाउस मोहल्ला में बने प्राचीन शिव मंदिर में रविवार रात किसी समय असामाजिक तत्व घुस गए। उन्होंने कई मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी सुबह लोगों को तब हुई जब वे मंदिर में पूजा करने पहुंचे। इससे श्रद्धालुओं में आक्रोश है। लोगों ने दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त मूर्तियों के स्थान पर दूसरी मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। खुराफातियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें