फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: असामाजिक तत्वों ने मंदिर में की तोड़फोड़, मूर्तियों को अपवित्र कर धार्मिक भावनाएं भड़काने का किया प्रयास

Sun, 26 Jun 2022 11:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने रात के समय एक मंदिर में घुसकर मूर्तियों को अपवित्र कर दिया। इससे गांव के लोगों में खासी नाराजगी है। पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया है।
विज्ञापन
मंदिर में मूर्तियों को किया गया अपवित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं की दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया है। आरोपियों ने रात के समय मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की। इससे इलाके के लोग रोष में हैं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पापड़ गांव में कुछ असामाजिक तत्व एक प्रतिमा को उखाड़ ले गए और मूर्तियों को अपवित्र कर दिया। इससे गांव के लोगों में खासी नाराजगी है। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। वहीं ग्रामीणों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें