फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे रखा खोखा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज तिराहे से लेकर पुरानी चुंगी तक लगने वाले जाम से निपटने के लिए बृहस्पतिवार दोपहर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। इस दौरान जेसीबी से सड़क किनारे रखे खोखे, बोर्ड आदि हटा दिए गए। विरोध के बीच पुलिस-प्रशासन ने दुकानों के आगे किया गया अस्थायी अतिक्रमण हटवाया। फुटपाथ पर लगने वाले ठेले भी हटवा दिए गए। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ी नजर आई।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण के कारण पुरानी चुंगी से दातागंज तिराहे तक आए दिन जाम लग रहा था। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने बुधवार को व्यापारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस दिया था कि सड़क किनारे से अतिक्रमण हटा लें। दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो बृहस्पतिवार दोपहर को सिटी मजिस्ट्रेट प्रवर्धन शर्मा ने एआरटीओ अम्बरीष कुमार, टीआई कमलेश मिश्रा, नगर पालिका टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया।
अपराह्न करीब दो बजे यातायात पुलिस से जेसीबी मंगवाई गई। दातागंज तिराहे पर सबसे पहले दुकानों के आगे लगे बोर्ड को जेसीबी ने हटाया। इसके बाद लगभग दो घंटे तक जेसीबी सड़क के दोनों तरफ किए गए अस्थायी अतिक्रमण पर गरजती रही। अभियान चलता देख कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपने सामान को अंदर कर लिया।
विज्ञापन

दातागंज तिराहे के पास सड़क किनारे खड़े एक लोहे के खोखे को जेसीबी ने गिरा दिया। अभियान अपराह्न दो बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। दो घंटे में अधिकारियों ने दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी तक सड़क किनारे किया गया अतिक्रमण हटवा दिया, इससे सड़क भी काफी चौड़ी नजर आई।


बोर्ड उखाड़ने का ट्रैक्टर एजेंसी स्वामी ने किया विरोध
दातागंज तिराहे के पास में एक ट्रैक्टर की एजेंसी है। एजेंसी के बाहर कई ट्रैक्टर खड़े हुए थे। अभियान को चलता देख आनन-फानन में ट्रैक्टरों को तो अंदर कर लिया गया, लेकिन सड़क किनारे एक बोर्ड लगा था, जिसे उखाड़कर नगर पालिका की टीम ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में रख लिया। इसका एजेंसी स्वामी ने विरोध किया। एजेंसी स्वामी का कहना था कि बोर्ड नाले के अंदर लगा हुआ था। बोर्ड को लेकर एजेंसी स्वामी की सिटी मजिस्ट्रेट से नोकझोंक भी हुई।




नगर पालिका के कर्मचारी नहीं पहुंचे, सिटी मजिस्ट्रेट ने लगाई फटकार
अपराह्न दो बजे सभी अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी, लेकिन नगर पालिका के इक्का-दुक्का कर्मचारी ही नजर आ रहे थे। तब सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों के बारे में पूछा तो पता चला कि अब तक नगर पालिका के कर्मचारी नहीं आए हैं। इस पर उन्होंने फोन करके जमकर फटकार लगाई। इसके बाद कुछ ही देर में कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके पर पहुंच गए।



अभियान के दौरान सड़क पर लगा रहा जाम
जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा था। इससे सड़क पर जाम लग गया। दातागंज तिराहे से लेकर बदायूं चुंगी तक वाहनों की कतार लग गई। यातायात पुलिस जाम को खुलवाने का पूरा प्रयास कर रही थी, लेकिन सड़क की एक साइड में जेसीबी होने के चलते दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।


दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी तक अतिक्रमण हटा दिया गया है। अब अगर किसी ने सड़्रक किनारे फिर अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।- प्रवर्धन शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट

दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे रखा खोखा हटाती जेसीबी। संवाद

दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे रखा खोखा हटाती जेसीबी। संवाद

दातागंज तिराहे से पुरानी चुंगी जाने वाले रोड पर सड़क किनारे रखा खोखा हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें