फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला घाट से एक और कांवड़िया की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कछला गंगाघाट पर कांवड़ मेला से एक और कांवड़िया की बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। बाइक चोरी सोमवार तड़के करीब दो तीन बजे हुई। बिल्सी थानाक्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अमर प्रताप कावंड भरने क लिए कछला गए थे। उन्होंने घाट पर बाइक खड़ी कर दी थी। लौटने पर जब बाइक नहीं मिली तो पीआरवी के पुलिस कर्मियों को बुला लिया गया। इसके बाद भी बाइक का पता नहीं लगने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गंगाघाट से पिछले दिनों में बरेली, पीलीभीत, कासगंज और आगरा जिले के निवासी छह कांवड़ियों की बाइकें चोरी हो चुकी हैं। कांवड़ियों के मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी के मामले भी पुलिस तक पहुंच चुके हैं, लेकिन अभी तक एक भी बाइक चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें