उझानी। ऑनलाइन सक्रिय साइबर अपराधी लगातार जिले के बैंकमित्रों को निशाना बना रहे हैं। अब उन्होंने एक और बैंक मित्र से 12,700 रुपये की ठगी कर ली।
कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी दुर्गपाल यादव पंजाब नेशनल बैंक के बैंकमित्र हैं। उनका कहना है कि एक दिन पहले उनके मोबाइल पर बिजली भुगतान के संबंध में मैसेज आया था। जब उन्होंने उस मैसेज पर क्लिक किया तो उनके खाते से पहली बार में 5100, दूसरी बार में 5100 और तीसरी बार में 2500 रुपये कट गए। जब उनके मोबाइल पर इसके मैसेज आए तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर अपना खाता बंद करा दिया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिले में अब तक चार बैंकमित्रों से ठगी हो चुकी है लेकिन किसी मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद