फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ई रिक्शा में गोवंश ले जा रहे तस्कर ग्रामीणों को देखकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में गोवंश को ई रिक्शा में लादकर ले जा रहे तस्कर ग्रामीणों को देखकर ई रिक्शा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लेते हुए गोवंश को ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10 बजे ई रिक्शा में दो तस्कर एक गोवंश को ले जा रहे थे। इस दौरान गांव सिगोई के पास ग्रामीणों ने ई रिक्शा में गोवंश देखा तो ई रिक्शा रुकवाना चाह। इस पर तस्कर ई रिक्शा छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसएचओ सुरेश चंद्र गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तस्करों की तलाश की लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। इसके बाद पुलिस ई रिक्शा थाने ले आई। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें