धरनास्थल पर सभा में जिलाध्यक्ष एके मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड की सरकार ने अभियंताओं को 4800 ग्रेड पे कर दिया, लेकिन यहां की सरकार कान में तेल डालकर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि अब ये आंदोलन मांग पूरी होने के बाद ही थमेगा। जिला सचिव राजवीर सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंडल अध्यक्ष यादराम गंगवार, विद्युत यांत्रिक इंजीनियर्स संघ के मंडल अध्यक्ष राधेश्याम, अशोक कुमार, रंजीत कुमार, महाराज सिंह, नितिन स्वरूप, सूरजपाल, सतीश कुमार, नेपाली बाबू, सुजेश कुमार आदि ने कहा कि अभियंता देश के विकास की रीढ़ होते हैं। वह हर मौसम में काम करने को तत्पर रहते हैं। इसके बाद भी उनको उनका जायज हक नहीं मिल पा रहा, जबकि विधायक और सांसद आसानी से अपने भत्तों को मनमाफिक पारित करा लेते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मदन मुरारी ने संघ की मांगों का समर्थन किया। धरना-प्रदर्शन में रामऔतार यादव, डीएस कौशल, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, रामगोपाल, महक सिंह, अनिल शर्मा, राहुल आदि मौजूद रहे।