फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: प्रसव के लिए एएनएम ने गर्भवती को आवास पर किया भर्ती, मौत

विज्ञापन
मंजू यादव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। शेखूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एएनएम लंबे समय से अपने आवास पर रुपये लेकर गर्भवती महिलाओं के प्रसव करा रहीं थीं। मंगलवार रात उसके आवास पर भर्ती गर्भवती महिला मंजू यादव (40) की मौत हो गई। उसके पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। एएनएम और आशा कार्यकर्ता को थाने में बैठाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मुकेश यादव मंगलवार शाम करीब पांच बजे अपनी गर्भवती पत्नी मंजू यादव को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए थे। एएनएम सीधे मंजू यादव को अपने आवास पर ले गईं। उसने शाम को ही अपने आवास पर भर्ती कर लिया था। देर रात तक उसका इलाज करती रहीं।
मुकेश यादव का कहना है कि मंजू का प्रसव नहीं हो पाया था। रात करीब एक बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। एएनएम लगातार उन्हें आश्वासन देती रहीं, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। न ही उसका प्रसव हो पाया। जब एएनएम ने उसकी हालत गंभीर देखी तो वह अपनी गाड़ी से मंजू को शहर के एक निजी अस्पताल ले गईं, लेकिन वहां उसे भर्ती करने से मना कर दिया गया। उसके बाद एएनएम महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार सुबह उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने एएनएम और आशा कार्यकर्ता को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुकेश यादव ने दोनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर की है तो वहीं मंजू के पिता ने मुकेश यादव के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने करने की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें