दातागंज तहसील सभागार में लाभार्थियों को चेक देते विधायक। संवाद
दातागंज। तहसील के सभागार में मंगलवार को भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने 101 लाभार्थियों को 1.34 करोड़ रुपये के चेक बांटे। इसमें उन्होंने किसान दुर्घटना कल्याण योजना के 15 मृतक आश्रितों को पांच लाख रुपये प्रति आश्रित के हिसाब से चेक वितरित किया। इसके अलावा 13 लाभार्थियों को चार लाख प्रति लाभार्थी और रामगंगा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित 73 व्यक्तियों को 7,03,730 रुपये के चेक व प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सीओ केके तिवारी, भाजपा नेता विजय कुमार सिंह पालू, देवेश तोमर, विदेश कुमार सिंह मुन्ना, आकाश रंजन, वीर सिंह, माखन सिंह और नायब तहसीलदार छविराम आदि मौजूद रहे। संवाद