फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अंकित और रंजीत की दो-दो बेटियां... उनके सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
मृत युवक के परिवार की गम में डूबीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
उसावां। गंगा जल लेने बाइक से हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों की दो-दो बेटियां हैं। अब बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। दोनों मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड एक गूरा बाइपास निवासी अंकित शर्मा उर्फ नरेंद्र (30) पिता के साथ कारपेंटर का काम करते थे। वहीं, मंगल बाजार के रहने वाले रंजीत सिंह (25) अपने भाइयों के साथ राजमिस्त्री का काम करके थे। अंकित के छोटे भाई अंकुल ने बताया रविवार सुबह चार बजे बिजनौर पुलिस ने उन्हें हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों युवकों के परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए। मृतक अंकित दो भाइयों में बड़े थे। उनकी दो बेटियां मिष्ठी (8) और श्रेष्ठी (3) हैं। घटना के बाद से पत्नी नीतू का रो-रोकर हाल बेहाल है। वह कई बार गश खाकर गिर चुकी है। वहीं, मृतक रंजीत के बड़े भाई राजेश उर्फ महाराज ने बताया तीन भाइयों में रंजीत सबसे छोटे थे। उनकी दो बेटी वैष्णवी (4) और शीतल (2) है। रंजीत की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सविता बेहोश हो गई।


बेटे की चाहत में जल लाने गए दोनों युवक
दोनों युवकों के बेटे नहीं हैं। परिजनों के लोगों ने बताया कि बेटे की चाहत में दोनों ने हरिद्वार से जल लाकर शिव मंदिर पटना देवकली पर चढ़ाने की मनौती मानी थी। ईश्वर को न जाने क्या मंजूर था कि उनकी मनौती पूरी नहीं हुई और उनकी जीवन लीला ही समाप्त हो गई।
विज्ञापन



दोनों थे घनिष्ठ दोस्त
दोनों घनिष्ठ दोस्त थे। दोनों अधिकांश कार्य साथ में ही करते थे। अक्सर वह दोनों साथ जाते थे। दोनों एक ही वार्ड के रहने वाले थे। भले ही घर कुछ दूरी पर था, लेकिन दोनों में पारिवारिक रिश्ते अच्छे थे। मौत से दोनों घरों में मातम है।
विज्ञापन



देर रात तक शव लेकर पहुंचने की संभावना
परिवार के लोग शव लेकर घर लौट रहे हैं, लेकिन जाम के कारण देरी हो गई। परिजनों ने बताया कि देर रात दोनों के शव लेकर घर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें