फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पशुओं को काटकर कुएं में फेंके अवशेष, अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Sun, 14 Sep 2025 01:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में पशु तस्करों ने पशुओं को काटकर उनके अवशेष कुएं में फेंक दिए। इसकी जानकारी होने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
पुलिस ने गड्ढे में दबाए अवशेष - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गांव अनंदीपुर के पास जंगल में सूखे कुएं से पशुओं के चार सिर, जबड़े, खाल व अन्य अवशेष बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। अवशेषों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबा दिया गया। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना का विरोध जताया।

विज्ञापन


जेसीबी मशीन की मदद से कुएं से अवशेषों को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक कुएं से बरामद अवशेष गोवंशीय पशुओं के हैं। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में उपनिरीक्षक रामायण सिंह की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें